सेनानी विद्यालय कौन्दकेरा बच्चों के सर्वांगीण विकास में अग्रणी – डाॅ मुन्नालाल देवदास

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मिलउदास कोसरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा में बच्चों की कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति को निखारने के लिए शासन की योजना के तहत साप्ताहिक समर कैंप बहुत सुंदर संपन्न हुआ । इस संबंध में हमारे संवाददाता को राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एवं पूर्व संकुल समन्वयक कौन्दकेरा डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने बताया कि कौन्दकेरा का सेनानी विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास में सदैव अग्रणी रहा है। जैसे स्काउट गाइड में 50 से अधिक बच्चों को राज्यपाल पुरस्कार मिलना । इसी तरह विज्ञान प्रदर्शनी, खेलकूद, सांस्कृतिक आयोजनों के क्षेत्र में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों ने अलग पहचान बनाई है। जिसमें शाला प्रबंधन समिति, विद्यालय परिवार, पालक गण और ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रहती है।
इस समर कैंप में बच्चों के बौद्धिक मानसिक एवं रचनात्मक विकास हेतु विभिन्न विधा जैसे चित्रकला, आर्ट क्राफ्ट, तीरंदाजी,तबला, हारमोनियम, संगीत, योग, प्राणायाम, नशामुक्ति एवं प्राथमिक उपचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अलग-अलग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ।
समरकैम्प संचालक व्याख्याता दुष्यंत कुमार वर्मा विद्यालय में विगत 5 वर्षों से समरकैंप का आयोजन कर रहे हैं जिसमें अब तक 300 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं । इस साप्ताहिक समर कैंप में प्रशिक्षक हरिश्चंद्र निषाद ने तीरंदाजी का, उमेशकुमार साहू ने योग प्राणायाम और पूरनलाल साहू ने स्वस्थ जीवन के सिद्धांत पर प्रशिक्षण दिए इसी प्रकार मालिकराम पटेल हारमोनियम पर सरगम और तीरथराम साहू तबला सिखाएं, लोकेश साहू कैरियर गाइडेंस तो वही एसकुमार निषाद ने विज्ञान और भौतिकी के जादू दिखाए। प्रशिक्षक छम्मन साहू ने सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी भूपेंद्र ध्रुव ने जीवन विद्या का प्रशिक्षण दिये। दीक्षा साहू ने चित्र में छायांकन करना बताई ।
इस अवसर पर सभापति जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओंकार साहू ने बच्चों को आशीर्वचन में कहा कि कला को जीवित रखने से ही हमारी संस्कृति जीवित रहेंगी। इसलिए समर कैंप में अधिक से अधिक बच्चों को भाग लेना चाहिए। इसी तरह रामेश्वरी कुर्रे जनपद पंचायत फिंगेश्वर , सरपंच राधिका मनोज यादव , उपसरपंच चांदनीभूषण साहू , शिक्षाविद सोमप्रकाश साहू आदि जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को एक अच्छे नागरिक बनने और देश हित अच्छा काम करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य एम आर रात्रे ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य दूजराम साहू मकसूदन साहू एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे । यह समर कैंप बहुत ही प्रशंसनीय रहा।