Breaking News

हाईवे पर ‘डर्टी पिक्चर’ से मचा सियासी भूचाल: मंदसौर के मनोहर धाकड़ पर FIR, BJP ने किया किनारा

0 913

 

मंदसौर (मध्यप्रदेश), 24 मई 2025:

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित नेता मनोहर धाकड़ का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में मनोहर धाकड़ एक महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक कार में आपत्तिजनक हालत में कार से खुद उतरते हैं साथ में एक लड़की उतरती है दोनों कार के साइड में आपत्तिजनक हालत में देखे जा रहे हैं। वीडियो 13 मई की रात का बताया जा रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रही सफेद बलेनो कार का नंबर MP14CC4782 है, जो परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मनोहर धाकड़ के नाम पर रजिस्टर्ड है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला,

भानपुरा थाना प्रभारी आरसी दांगी ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच के बाद पता चला कि यह घटना भानपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मनोहर धाकड़ और एक अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 296, 285, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गहन जांच जारी है।

कौन हैं मनोहर धाकड़?

मनोहर धाकड़ मंदसौर जिले के निवासी हैं। एक फोटो  में वह मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं, और उनके गले में भाजपा की पट्टिका भी देखी जा सकती है। हालांकि, भाजपा ने आधिकारिक तौर पर मनोहर धाकड़ को पार्टी का सदस्य मानने से इनकार कर दिया है।

मंदसौर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “मनोहर धाकड़ भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। यदि उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता ली हो, तो उसकी जानकारी नहीं है।” यह बयान वीडियो के वायरल होने के बाद सामने आया।

पत्नी हैं भाजपा में सक्रिय

मनोहर धाकड़ की पत्नी सोहन बाई धाकड़ मंदसौर जिला पंचायत की वार्ड नंबर-8 से सदस्य हैं और भाजपा समर्थित प्रत्याशी रही हैं। वे महिला मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। हालांकि, विवाद बढ़ने के बावजूद भाजपा उनकी सदस्यता पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

क्यों नहीं हो रही कार्रवाई?

सूत्रों के अनुसार, भाजपा मनोहर धाकड़ की पत्नी पर कार्रवाई से बच रही है क्योंकि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी दांव पर है। वर्तमान में जिला पंचायत में भाजपा के 9 और कांग्रेस के 8 सदस्य हैं। अगर भाजपा सोहन बाई को हटाती है, तो बहुमत संकट में आ सकता है और जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस के पक्ष में जा सकती है।

संगठन से भी निकाले गए

मनोहर धाकड़ धाकड़ समाज के राष्ट्रीय मंत्री पद पर भी आसीन थे, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद समाज ने उन्हें इस पद से भी हटा दिया है।

निष्कर्ष:

भाजपा नेता से जुड़े इस वीडियो ने पार्टी की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां पार्टी खुद को इससे अलग करने की कोशिश कर रही है, वहीं यह घटना राजनीतिक नैतिकता और संगठन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठा रही है। पुलिस जांच जारी है और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment