कमर्जी पुलिस की बड़ी सफलता : विशेष अभियान में 01 नाबालिक सहित 02 बालिकाएं दस्तयाब, परिजनों के सुपुर्द

0 253

 

गुमशुदा बालिकाओं की तलाश में पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क का नतीजा

 

सीधी, 22 मई 2025

थाना प्रभारी उनि पवन सिंह के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस ने 01 नाबालिक किशोरी सहित कुल 02 गुमशुदा बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंपा।

 

मामला 1 : 17 वर्षीय नाबालिक किशोरी की दस्तयाबी

 

दिनांक 18.05.2025 को एक फरियादिया द्वारा थाना कमर्जी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्ष 9 माह की पुत्री 16 मई को घर से निकली और वापस नहीं लौटी। आसपास तथा रिश्तेदारों में पता करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिली। मामला दर्ज कर थाना कमर्जी द्वारा धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम के अथक प्रयास एवं तकनीकी दक्षता के चलते किशोरी को दस्तयाब कर थाना लाया गया और वैधानिक प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंपा गया।

टीम में योगदानकर्ता: थाना प्रभारी पवन सिंह, सउनि मोतीलाल रावत, महिला प्रआर सविता आर. धीरशाह, साइबर सेल से कृष्ण मुरारी द्विवेदी।

 

मामला 2 : 18 वर्षीय बालिका अहमदाबाद से दस्तयाब

 

एक अन्य मामले में, दिनांक 16.05.2025 को एक फरियादिया द्वारा अपनी 18 वर्ष 10 माह की बेटी की गुमशुदगी की सूचना थाना कमर्जी में दी गई। मामला गुम इंसान के रूप में पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

तकनीकी सहायता से प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने अहमदाबाद, गुजरात से बालिका को दस्तयाब कर लाया। वैधानिक कार्रवाई उपरांत उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया।

टीम में योगदानकर्ता: थाना प्रभारी पवन सिंह, प्रआर राजू आर. सुनील डाबर, साइबर सेल से कृष्ण मुरारी द्विवेदी।

 

मामला 3 : बालिक पत्नी की दस्तयाबी

 

तीसरे मामले में दिनांक 18.05.2025 को एक फरियादी द्वारा अपनी बालिक पत्नी के लापता होने की सूचना दी गई। 14 मई से गायब पत्नी के संबंध में गुम इंसान दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ की।

लगातार प्रयास और तकनीकी सहायता के जरिए पुलिस टीम ने उसे दस्तयाब कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंपा।

टीम में योगदानकर्ता: थाना प्रभारी पवन सिंह, सउनि विनोद त्रिपाठी, आरक्षक रमेश सिंह एवं साइबर सेल से कृष्ण मुरारी द्विवेदी।

 

विशेष टिप्पणी:

इस अभियान की सफलता पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और सतत प्रयासों का परिणाम है। थाना कमर्जी की इस उपलब्धि ने एक बार फिर भरोसा दिलाया है कि गुमशुदा बालिकाओं की तलाश में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से काम कर रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment