भाजपा के द्वारा हुलासगंज में हुआ भव्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम  

0 275

नवीन कुमार प्राइड कदम न्यूज संवाददाता पटना बिहार

हुलासगंज (जहानाबाद ) भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन जिसकी अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष रंधीर कुमार ने की, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, इस दौरान यह तिरंगा यात्रा हुल्लाशगंज प्रखंड मुख्यालय से सुरू होकर बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए गोपुरम द्बार तक पहुंची थी जहां भारत माता की जय, वंदे मातरम्,व हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के नारे लगाए गए, इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंधीर कुमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के लिए हम सेना के शौर्य और उनके पराक्रम की प्रशंसा करता हूं, जिन्होंने आतंकवादियों के घर में घुसकर उसको सफाया किया, वहीं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मैं बधाई देता हूं कि पहलगांव की आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले नापाक मंसूबों को करारा जवाब दिया, यहां बता दें कि भव्य तिरंगा यात्रा का यह आयोजन प्रखंड मुख्यालय से निकलकर बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए गोपुरम द्बार तक पहुंची थी जहां ये सभा में तब्दील हो गई, इस अवसर पर पूर्व मुखिया रविकांत शर्मा, श्रीकांत शर्मा, वेंकेटेश शर्मा, शौरव कुमार, रौशन कुमार, परमानंद शर्मा,शौरव कुमार, रामनिवास चंद्रवंशी समेत कई लोग तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से शामिल थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment