सिंगरौली महोत्सव के दौरान लगने वाले स्टालों के आवेदन किए जा रहे हैं आमंत्रित

इच्छुक आवेदक नगर पालिका निगम कार्यालय में आवेदन देकर हो सकते हैं सम्मिलित

0 641

सिंगरौली 17 मई 2025 / 17 वे सिंगरौली महोत्सव का आगज 24 मई को होने जा रहा जिसका समापन 27 मई को नगर गौरव दिवस के साथ होगा। कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशन में सिंगरौली महोत्सव की तैयारियां गठित समितियों द्वारा की जा रही हैं। सिंगरौली महोत्सव अंतर्गत 24 से 27 में तक चुनकुमारी स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें बालीवुड नाईट के तहत जहां सुप्रशिद्ध गायक अपने गाने पेश कर सिंगरौली वासियों का मन मोहेंगे वहीं देश के जाने माने कवि अपने कविता पाठन से सिंगरौली महोत्सव में चार चंद लगाएंगे। साथ ही जिले के स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जायेगा।

इस महोत्सव में विभिन्न प्रकार की वस्तुएं एवं खाद्य सामग्री जैसे चाट, नूडल्स आदि के साथ-साथ विभिन्न खेलों के कुल 20 स्टॉल लगाए जाने है। स्टॉल लगाने हेतु इच्छुक विक्रेता अपना आवेदन नगर पालिका निगम कार्यालय में दिनांक 20 मई 2025 तक कर सकते हैं जिसका चयन 21 मई 2025 को लॉट के माध्यम से स्टॉल लगाने हेतु चयन किया जाएगा। स्टॉल हेतु लिए जाने वाला शुल्क 1000 रुपए निर्धारित किया गया है । स्टॉल हेतु निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी हेतु आवेदक नगर पालिका निगम कार्यालय से संपर्क करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment