लाडली बहनों पर सौगातों की बारिश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण, विपक्ष को किया नजरबंद

0 640

 

सीधी, मध्यप्रदेश:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सीधी जिले का दौरा कर “लाड़ली बहना योजना” के अंतर्गत महिलाओं को कई नई सौगातें दीं और करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। महिलाओं पर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत की और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “लाडली बहनें हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” इस दौरान उन्होंने जिले में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में लाडली बहनों की मौजूदगी ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्यमंत्री ने मंच से लाभार्थियों से संवाद किया और उनके अनुभवों की सराहना की। उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़े अनुभवों और दृष्टिकोण को भी सभा में साझा किया, जिससे कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणात्मक दिशा मिली।

विपक्ष को नजरबंद कर रोका गया ज्ञापन सौंपने से
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कांग्रेस नेताओं द्वारा एक मंत्री के खिलाफ ज्ञापन सौंपने की योजना थी, लेकिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व वाली 21 सदस्यीय टीम को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इसी प्रकार, शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय और उनके साथियों को भी जमोड़ी थाना पुलिस ने कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने से रोकते हुए नजरबंद कर दिया।

कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियां कर रखी थीं। पुलिस प्रशासन की चुस्त व्यवस्था के कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

—

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment