जिला पंचायत सीधी में उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए एमएसएमई विभाग द्वारा आयोजित हुई कार्यशाला

सीधी 14 मई 2025
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम द्वारा जिला पंचायत सीधी में 14 मई 2025 को लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती श्रद्धा गोखले द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए रैम्प नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया गया जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के सीधी जिले में लीन मैनेजमेंट, जेड सर्टिफिकेशन एवं आईपीआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ श्री मुस्ताक अली द्वारा जानकारी प्रदान की गई व लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी श्री नीतेश गुप्ता द्वारा लघु उद्योग भारती के कार्य का विवरण दिया गया व लघु उद्योग भारती द्वारा प्रदेश व देश ने किया जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ये राष्ट्र का सबसे बड़ा अखिल राष्ट्रीय संगठन है जो लघु और माध्यम उद्योगों के लिए कार्य करता है।
एमएसएमई पॉलिसी मास्टर ट्रेनर श्री रविशंकर मिश्रा क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के जेड (जीरो डिफेक्ट एवं जीरो इफेक्ट) ट्रेनर श्री राजीव डालेला, म. प्र. लघु उद्योग निगम के कंसल्टेंट श्री मुश्ताख अली एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक भी उपस्थित रहे। उक्त कार्यशाला में बताया कि विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं इस भूमिका को पूरा करने के लिए उद्योगों को अपना विस्तार एवं उसकी कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है जिससे कि वह अपनी कार्य क्षमता एवं उत्पाद की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर पहुँचा सकते हैं।
लघु उद्योग भारती जो कि एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है उसके सहयोग से यह कार्यशाला में आयोजित की गई जिसमें अधिक से अधिक उद्यमियों की सहभागिता रही।