सीधी जिले के सुखा नाला स्टेडियम के पीछे मिली लाश सर पर चोट के निशान,मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त।पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को मर्चुरी भेजते हुए जांच शुरू कर दी है
दिनांक 12.05.2025
जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट
सीधी जिले के छत्रसाल स्टेडियम के पीछे सुखा नाला के पास सोमवार दोपहर 12 बजे कुत्ते और पक्षियों को मंडराते हुए देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला इसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दिया पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर देखा तो उसके सर पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं घटना स्थल की जगह सुनसान स्थान होने के कारण लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है प्रत्यक्षदर्शी राम भूषण सिंह ने बताया कि शव के सिर पर चोट के निशान होने से मौत संदिग्ध प्रतीत होती है घटना स्थल तरफ लोगों की आवाजाही नहीं होती है वहीं सीधी कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा द्वारा मीडिया को बताया गया कि शव को मर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना स्थल के आस पास स्थानीय लोगों से जानकारी एकत्र की जा रही है जांच चल रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
