Breaking News

बजरंग दल का प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

0 223

बजरंग दल का सात दिवसीय प्रांत सौर्य प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती आवासीय विद्यापीठ उतैली में युवाओं में शौर्य ,स्वाभिमान, और राष्ट्र धर्म प्रेम की शिक्षा के लिए प्रारंभ है
वर्ग के द्वितीय दिवस क्षेत्र संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद भोपाल क्षेत्र के जितेंद्र सिंह जी उपस्थित रहे जिन्होंने अपने विचारों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया वर्ग के प्रबंधक विपिन सिंह ने बताया कि वर्ग प्रतिवर्ष प्रांत के अलग-अलग जिलों में लगाया जाता है इस बार यह मौका सतना को मिला है वर्ग में बौद्धिक के साथ-साथ युवाओं को आत्मरक्षा के लिए दंड, बंदूक , और शारीरिक कुशलता की शिक्षा दी जाती है जिसके प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग शिक्षक होते हैं और महाकौशल प्रांत के सभी जिलों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं वर्ग का समापन 17 मई को किया जाएगा।

सुमित परौहा
जिला प्रचार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment