मऊगंज जिले के थाना नईगढ़ी स्थित बहुती जल प्रपात में शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने लगाई छलांग सुसाइड नोट पर लिखा बस अब आखिरी सफर जय श्री राम

0 626

मऊगंज : जिले के प्रसिद्ध बहुती जलप्रपात से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है. नईगढ़ी थाना अंतर्गत आने वाले इस जलप्रपात में एक 32 वर्षीय युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.मृतक की पहचान शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय पिता शत्रुध्न पाण्डेय, निवासी सुमेरा थाना नईगढ़ी के रूप में हुई है.घटना के बाद घटनास्थल पर युवक की चप्पल और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा था – “जय श्री राम, मैं अपनी मर्जी से जा रहा हूं, बस हमारा यही तक सफर था.” इस मार्मिक पंक्ति ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.अब तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.बहुती जलप्रपात जहां एक ओर प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है, वहीं दूसरी ओर यह लगातार आत्महत्याओं का केंद्र बनता जा रहा है.पिछले कुछ वर्षों में यहां आत्महत्या की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं.पर्यटकों की भारी भीड़ के बावजूद न तो कोई चेतावनी बोर्ड है, न ही सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.यह लापरवाही आने वाले समय में और भी कई जानें ले सकती है.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment