खाद्यान्न प्राप्त करने वाले पात्र हितग्राही ई-केवाईसी 15 मई तक अनिवार्य रूप से कराए

0 320

सिंगरौली 5 मई 2025

 

जिला आपूर्ति अधिकारी सिंगरौली द्वारा बताया कि शासन के आदेशानुसार जिले के सभी पात्रता पर्ची धारी हितग्राहियों को ई-केवाईसी करना अनिवार्य है इसकी तिथि पूर्व में 30 अप्रैल 2025 थी जिसे बढाकर अब 15 मई 2025 कर दी गई है। हितग्राही ऐप के जरिए अब घर बैठे ई-केवाईसी करा सकते हैं। जिले में 30 अप्रैल 2025 तक 1081034 में से 854340 हितग्राहियों की ईकेवाईसी हो चुकी है इसमें से ऐप के माध्यम से 9335 से अधिक हितग्राहियों ने ई-केवाईसी कराई है। शासन आदेश अनुसार ई-केवाईसी का कार्य अब 15 मई 2025 तक होगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी राशन सामग्री प्राप्त करने वाले पात्र हितग्राहियों से ई-केवाईसी कराने की अपील की है। राशन सामग्री प्राप्त करने में किसी भी असुविधा से बचने के लिए समयावधि पूर्ण हितग्राही ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराएं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment