सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा कलेक्ट्रेट में विभागीय कामकाज की समीक्षा बैठक लिए

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट
सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा कलेक्ट्रेट में विभागीय कामकाज की समीक्षा बैठक लिए
प्रभारी मंत्री जायसवाल द्वारा पहले सर्किट हाउस में चार घंटे करीब आमजन और जनप्रतिनिधि से मुलाकात किए जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा शामिल थी कलेक्ट्रेट में चली तीन घंटे की बैठक में पीएचई पीडब्लूडी और नगरपालिका सीधी सहित नौ से दस विभाग के कार्यों की जानकारी लिए
मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा सभी विभाग के किए गए कार्यों का दस्तावेज मागे विभागों के कार्य से असंतुष्ट मंत्री जायसवाल ने नाराजगी जताते हुए मीडिया से कहा कि जमीनी हकीकत और कागजों के अंतर स्वीकार नहीं किया जाएगा
मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार को दी जाने वाली जानकारी के साथ धरातल पर भी दिखना चाहिए साथ ही लापरवाही और फर्जीवाड़ा करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की चेतावनी दिए उनके द्वारा आगे कहा गया कि समीक्षा बैठक औपचारिकता नहीं जवाबदेही स्पष्ट करने की प्रक्रिया है मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा जिला कलेक्टर को कहा गया कि पिछले बैठक में दिए गए निर्देशन के प्रगति सुनिश्चित करें,आगामी बैठक में ठोस परिणाम दिखाई देने चाहिए मंत्री जी के सख्त निर्देश से प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है अधिकारियों में जवाबदेही को लेकर नई चिंता दिखाई दे रही है