प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा नवीन थाना मड़वास एवं थाना सेमरिया का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न
जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट
सीधी
प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा नवीन थाना मड़वास एवं नवीन थाना सेमरिया का लोकार्पण किया गया

सीधी जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल के कर-कमलों द्वारा नवीन थाना मड़वास एवं थाना सेमरिया का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा आमजन की उपस्थिति रहे।

लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री जायसवाल ने कहा कि नवीन थानों की स्थापना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम नागरिकों को त्वरित न्याय और सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को संवेदनशीलता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने की सलाह दी।साथ ही अपने वक्तव्य में आगे कहा कि थाने में जो दुःखी व्यक्ति आता है जैसे चोरी डकैती एक्सीडेंट मारपीट हुई हो उसके प्रति हमारा व्यवहार बहुत नरम होना चाहिए उसकी बात ध्यान से सुनने के बाद दोषी व्यक्ति को पकड़ कर के विधि संगत कठोर से कठोर कार्यवाही कर न्यायालय में पेश करके पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने में हर संभव मदद करे,मंत्री जायसवाल ने आगे कहा कि जिस भावना से मुख्यमंत्री द्वारा थाना मिला है उसका सम्मान करते हुए दीन दुखियों को इसका भरपूर जनता को लाभ मिले इसका विशेष ध्यान रखें,