मुखबिर की सूचना पर पुलिस का छापा, हजारों की अवैध शराब जब्त

0 413

रिपोर्ट-आर.डी.पाण्डेय सीधी मध्यप्रदेश

सीधी।चुरहट पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री की तैयारी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

घटना का विवरण:
एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नवोदय रोड, सहकारी मुर्गी फार्म चुरहट के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री हेतु किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना चुरहट से एक पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।

मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां एक व्यक्ति एक बोरी और छह कागज के कार्टूनों में शराब रखे मिला। पूछताछ पर उसने अपना नाम संतोष कुमार रावत पिता मोतीलाल रावत उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 08 भेलकी थाना चुरहट बताया। मौके पर तलाशी लेने पर कुल 330 पाव देशी शराब (कुल मात्रा 59 लीटर 400 मि.ली.) जिसकी बाजार मूल्य ₹23,100/- आँकी गई, बरामद की गई।

आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं पूछताछ में उसने बताया कि यह शराब उसका साथी अमन सिंह बघेल पिता चन्द्रभान सिंह बघेल निवासी बीछी रोड, चुरहट के साथ मिलकर बेचने की योजना थी। वह दोनों मिलकर इन्डिका कार से शराब ला रहे थे, लेकिन अमन सिंह ने उसे वहीं रुकने को कहा और स्वयं वहां से चला गया। पुलिस के पहुँचने तक संतोष कुमार शराब के साथ वहीं मौजूद था।

इस आधार पर पुलिस ने आरोपियों 1. संतोष कुमार रावत एवं 2. अमन सिंह बघेल के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में
उनि. बृजेन्द्र सिंह, उनि. आशा सिलावट, सउनि. ओ.पी. पाण्डेय, प्रधान आरक्षक आशीष सिंह बघेल, आरक्षक आनंद सिंह बघेल एवं उदय प्रकाश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

—

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment