छेड़खानी मामले में निष्कासित भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह की अग्रिम जमानत खारिज*
,,,छेड़खानी मामले में निष्कासित भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह अमरवाह की अग्रिम जमानत खारिज,,,

पार्टी से निष्कासित भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पर सिटी कोतवाली थाना में छेड़खानी मामले में फिर दर्ज होते ही उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है एफ आई आर की भनक लगते ही आरोपी अंडरग्राउंड है अग्रिम जमानत के लिए आरोपी द्वारा जिला न्यायालय सीधी में विशेष न्यायाधीश एसएससी एस टी यतींद्र गुरु के न्यायालय में आवेदक अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत की गई थी 26 अप्रैल को खारिज हो गई है शासन की ओर से शासकीय अधिवक्ता सुखेंद्र द्विवेदी एवं आपत्तिकर्ता की ओर से एडवोकेट अरविंद शुक्ला ने पैरवी की दलीलों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस में पूर्व से आठ मामले पंजीबद्ध हैं जिसकी विवेचना में उसके द्वारा पुलिस का सहयोग नहीं किया जा रहा है ऐसे में अग्रिम जमानत नहीं दिया जा सकता है
*पहले से भी सुरेश सिंह चौहान निवासी अमरवाह के खिलाफ दर्ज हैं आठ अपराध*
मीडिया से चर्चा के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद शुक्ला ने बताया कि आरोपी सुरेश सिंह चौहान निवासी अमरवाह थाना क्षेत्र जमोड़ी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस थाना सीधी में इसके पूर्व से ही आठ अपराध पंजीबद्ध हैं लेकिन उनके द्वारा पुलिस की विवेचना में कोई सहयोग सालों से नहीं कर रहे हैं जबकि पुलिस द्वारा धारा 41 के तहत नोटिस भी जारी की गई है भाजपा में पदाधिकारी रहने के कारण पुलिस भी इन पर दबाव बना पाने में लाचार रही, जिला न्यायालय से आवेदन खारिज होने के बाद अब आरोपी अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में प्रस्तुत कर सकता है वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि आरोपी इतना दबंग था कि प्रेस कार्यालय के अंदर छेड़खानी करने में कोई खौफ महसूस नहीं किया था उसका यह कृत्य प्रेस कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में फुटेज है और फोटो वीडियो की फुटेज पुलिस के पास भी है पीड़िता द्वारा कोतवाली थाना सीधी में 21 अप्रैल 2025 को आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई फिर दर्ज होने की खबर लगते ही आरोपी सुरेश सिंह चौहान का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और फरार है कोतवाली पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी सुरेश सिंह निवासी अमरवाह के विरुद्ध धारा 74, 75, 351 (2) बीएन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है उक्त मामले में शासकीय अभियोजन सुखेंद्र द्विवेदी ने भी अग्रिम जमानत के विरोध में थे