सीधी जिले के सटा गांव सोनखाड़ में सिंगरेट पीने के विवाद में गोली से फायरिंग

सीधी जिले के समीप गांव सोनखाड़ में रविवार को आकाश जायसवाल नाम के युवक सिगरेट पीने के विवाद में उसके दो दोस्तों ने गोली मार दी ।
घटना के बाद दोनों दोस्त वहां से फरार हो गए वही केश दर्ज करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को रीवा से गिरफ्तार कर लिया है आकाश जायसवाल के द्वारा बताया गया कि उसके बुलाने पर दो दोस्त यस पाण्डेय और अभिषेक मिश्र रीवा से सीधी आए और वारदात किए ।
वहीं आकाश जायसवाल के द्वारा बताया गया कि जब मेरे दोस्त घर आए तो हम घर पर नहीं थे मेरे दोस्त मेरे मौसी से हमको बुलवाए ।जब हम घर पहुंचे तो तीनों दोस्त जंगल तरफ सिगरेट पीने पहुंचे वहीं एक दोस्त द्वारा अचानक गोली चला दी ।गोली आकाश जायसवाल के हाथ को छेदकर निकल गई घायल आकाश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है इलाज चल रहा है
जिला चिकित्सालय के डॉक्टर आशीष भारती ने बताया कि गोली हाथ को छेदकर निकल गई है जांच के बाद फैक्चर पता चलेगा
पुलिस ने बताया कि फरियादी ने दोस्त को बुलाया था
थाना कोतवाली प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा द्वारा बताया गया कि तीनों आपस में दोस्त हैं आकाश जायसवाल ने अपने बयान बताया कि हम लोगों में कोई आपसी रंजिश भी नहीं है हमने ही दोनों को रीवा से बुलाया था पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एक आरोपी यस पाण्डेय को रीवा से गिरफ्तार कर लिया गया है दूसरे आरोपी की तलाश जारी है