जमोड़ी पुलिस ने लापता किशोरी को जमोडी़ पुलिस ने ढूंढ़कर खंडवा से दस्तयाब करते हुए किया परिजनों को सुपुर्द।

0 450

 

 

सीधी।लापता किशोरी को खंडवा से दस्तयाब कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सुपुर्द किया है।

मामला विवरण
थाना जमोडी जिला सीधी मे दिनांक 08/04/2025 को एक परिजन ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई की उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये कही चली गई है। जिसकी पता तलाश आस पडोस एवं रिश्तेदारी में किया लेकिन किशोरी का कोई पता नही चला। मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी जामोड़ी ने मामला पंजीबद्ध कर किशोरी की पता तलाश की लेकिन उस वक्त किशोरी के सम्बन्ध मे कोई जनकारी नहीं होने पर उस का कोई पता नहीं चल पाया। बीते दिन किशोरी के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त होने पर किशोरी को जमोड़ी पुलिस ने ढूंढ़कर खंडवा से दस्तयाब करते हुए वापस लाई जिसे परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

समस्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि सुरेश सिंह, प्र आर0 गुरु प्रसन्न, म आर0 कृति त्रिपाठी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment