शिक्षण मार्गदर्शन सह निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0 601

जहानाबाद i वेलफेयर फाउण्डेशन के वैनर तले शिक्षण मार्गदर्शन सह निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन, जिसकी अध्यक्षता एसी एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने की ईस अवसर पर सैकड़ों से अधिक छात्र छात्राऔ को शिक्षा में बेहतर भविष्य बनाने का मार्ग दर्शन कराया गया, साथ ही उनके बीच निःशुल्क पुस्तक का भी वितरण किया गया, यहां बता दें कि जहानाबाद जिले के बभना में वेलफेयर फाउण्डेशन के वैनर तले आयोजित ईस कार्यक्रम में सूर्यकांत बौद्ध के राष्ट्र निर्माता वहीं महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक के साथ भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ, भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया, ईस अवसर पर बौद्ध धर्म के अनुयायी भंते करुणाशील बौद्ध ने कहा कि डॉ, अम्बेडकर ने अपनी शिक्षा उस समय ग्रहण किया जिस समय समाज में अस्पृश्यता छुआ छूत की कुरीतियां विद्यमान थी प्ररंतु संघर्षों के उस दौर में उन्होंने छात्रवृत्ति का सहारा लिया और वे अपनी शिक्षा पूरी कर समाज को एक नई दिशा दी, वहीं स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के तीन बातों जैसे शिक्षित बनो,संगठीत हो, और संघर्ष करो, के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है ईस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी नेता लालू प्रसाद यादव ने शोषित पीड़ित, बंचित वर्ग के लोगों को नारा दिया था,ऐ चुहा पकड़ने वालों, भेड़ बकरी चराने वालों,वाल काटने वालों, मछली मारने वालों तुम पढ़ना लिखना सिखों जिससे तुम्हारी समाजिक आर्थिक शैक्षणिक एवं राजनैतिक हिस्सेदारी मिलेगी और ईस प्रकार उन्होंने बंचित समाज के लोगों को शिक्षा ग्रहण कराकर विकास के मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया था, जवकी कार्यक्रम के अध्यक्षीय भाषण में डाक्टर अरविंद चौधरी ने देश के बहुजनों से संगठीत होकर संघर्ष करने की अपील करते हुए कहा कि आने वाले समय में राज्य व केंद्र की सत्ता आप के हाथ में होगी, ईस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद लाल मोहन चौधरी, विजय कुमार चौधरी,अनीरुद बौद्ध, विजय आजाद समेत कई लोग मौके पर मौजूद थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment