वृंदावन आदर्श ग्राम चपवार में ग्राम उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड समनापुर में मप्र जन अभियान परिषद जिला डिंडोरी विकास खंड समनापुर अंतर्गत चयनित नवांकुर संस्था बम्हनी ग्राम विकास समिति बम्हनी सेक्टर 04 गौरा कन्हारी के द्वारा चयनित नवीन वृंदावन आदर्श ग्राम चपवार में परिषद के मंशानुसार आज ग्राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर तिलक वंदन,पुष्प धूप दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों के स्वागत के बाद ग्राम के तीन बड़े ऐसे लोगों का सम्मान शाल श्री फल भेंट देकर किया गया। तत्पश्चात स्थानीय लोकनृत्य कलाकारों के द्वारा सैला नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी लोग उसका आनंद उठाए।उसके बाद खेल कूद प्रतियोगिता प्रारंभ किया गया जिसमें रस्सा खींच,कुर्सी दौड़,50मीटर दौड़, में प्रतिभागी महिला समूह ओर पुरुष लोग अलग अलग भाग लिए । जिनके विजेताओं को उपहार में शील्ड कप मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।इसके बाद सबको प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम जी,विकास खंड समन्वयक श्री मति मंजु लता राव जी,जनपद पंचायत सदस्या,ग्राम पंचायत जाड़ा सुरंग से सरपंच महोदयजी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा ,मेंटर साथी गुलशन कुमार पड़वार,केशव प्रसाद , शिवकुमारठाकुर,नवांकुर संस्थाओं से सेक्टर प्रभारी दीपक बरमे 03 समनापुर,रामकुमार मरकाम सेक्टर 05 बम्हनी, वेद प्रकाश यादव सेक्टर प्रभारी 02 छांटा, सूरज प्रसाद ताम्रकार सेक्टर 04 गौरा कन्हारी के साथ ग्राम के लोगों में वृद्ध जनों महिलाओं, स्कूल के बच्चे ,ग्राम के ही महिला समूह की दीदियां,प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष सचिव सदस्य गण उपस्थित रहे।कुल संख्या 45 पुरुष , 55 महिलाएं