आदर्श ग्राम भालापुरी में ग्राम उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत पडरिया 3 के पोषक ग्राम भालापुरी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 03 समनापुर आदिवासी बैगा जनजागरण संस्थान समिति प्रेमपुर के तत्वाधान में ग्राम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस बीच रस्सा – कस्सी , कुर्सी दौड़ , 100 मीटर दौड़ , कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया गया तथा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल को बचाने के लिए सपथ ग्रहण किया गया । इस दौरान विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव , भाजपा मंडल महामंत्री भारत सिंह राजपूत , जिला सदस्य हेमवती राजपूत , नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव , दीपक कुमार वर्मे , मेंटर दिलीप कुमार बर्मन , शिवकुमार ठाकुर , ग्राम पंचायत सरपंच माधव सिंह तेकाम , सचिव बीरसिंह यादव , शासकीय नवीन हाई स्कूल के प्राचार्य नेताम सर सहित ग्रामीण जन शामिल रहे ।