बाबा साहेब डॉ o भीम राव अम्बेडकर आधुनिक भारत के संविधान के शिल्पकार थे , कैप्टन मुकेश कुमार सिंह

0 389

संवाददाता, नवीन कुमार पटना बिहार
बरबीघा (शेखपुरा ) बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहेब डॉ, भीम राव अम्बेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, ईस अवसर पर जनसुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन मुकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर आधुनिक भारत के संविधान के शिल्पकार थे वे एक महान समाज सुधारक, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी व स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे, जिन्होंने अपने जीवन काल में संघर्षों का सामना करते हुए समाज को एक नई दिशा दी, वहीं उपस्थित जनसमूह से कहा कि आप एक रोटी कम खाईए लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने जरूर भेजिए , जवकी ईस अवसर पर जनसुराज पार्टी के नेता कुमार शंकर मंगलम, मनोज प्रसाद, रामाशीष यादव, रामचंद्र प्रसाद, सहित कई गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित किया
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment