नाबालिक लड़की मौत में बजरंग दल का सेंटक्लारेंट स्कूल का घेराव

दो दिन पहले बराकला में स्थिति सेंट क्लारेंट स्कूल में नाबालिक लड़की की हुई संदिग्ध मौत पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल गेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर कार्यवाही के लिए मुख्य मंत्री जी के नाम ज्ञापन सोहावल मंडल के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के हाथों सौंपा

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विपिन सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश सहित देश के बड़े धर्मांतरण केंद्र के रूप में यहां काम हो रहा है परंतु कई बार ज्ञापन प्रदर्शन के बाद भी इन पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई लड़की की मौत पूरी तरह से संदिग्ध है इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए मुख्यमंत्री के नाम सौंप गए ज्ञापन में एस आई टी समिति गठन कर जांच करने की मांग की गई है और वहां चलने वाली धर्मांतरण की गतिविधियों में रोक लगाने की मांग की गई ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राम जी गुप्ता, राज बहादुर मिश्रा, विपिन सिंह, नरेश शुक्ला, बजरंग दल के प्रांत संयोजक यतेंद्र पाठक, रविंद्र सिंह, सत्य प्रकाश द्विवेदी, राकेश सिंह, नागेंद्र सिंह,अबीर द्विवेदी आदर्श त्रिपाठी, मनीष शर्मा , राजू प्रबंदा,अभिजीत गुप्ता आदर्श मिश्रा, अनंत मिश्रा, ऋषभ शुक्ला, बादल चतुर्वेदी, विवेक पाठक,अभय खरे मातृशक्ति से रजनी गुप्ता, राकेश मिश्रा, नागेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, शीरू महराज, भोले पाठक,नीलेश, आदर्श सिंह, रवि गौतम, अभिषेक दासियां, कमलेश पाठक, विकास चतुर्वेदी, विवेक अग्निहोत्री, शिबू मिश्रा,ओम मिश्रा,निककी, अंकित तिवारी, जतिन गुप्ता,मनी पाठक, करण पांडे सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे