कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या की विशेष पहल म.प्र. के पहले जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई की शुरुआत

डिंडौरी : कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने 15 अप्रैल 2025 को एक अभिनव पहल की शुरुआत की। मध्य प्रदेश के पहले जिले के रूप में, इस जिले में अब ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इस पहल में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, सरपंच और राजस्व निरीक्षक जैसे अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों में शामिल होकर लोगों की समन्वय के साथ समस्याओं का समाधान करेंगे।
इस पहल के तहत, ग्राम पंचायत स्तर पर वोटर आईडी, समग्र आईडी, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संबल योजना और अन्य स्थानीय समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने इस पहल के माध्यम से उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में जिले में जनसुनवाई के इस मॉडल को लागू करने से जिला स्तर पर आने वाली समस्याओं में कमी आएगी। इस पहल को लेकर स्थानीय जनता में उत्साह है और यह कदम प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने में भी मदद करेगा।