सैंतालिस किलो गांजा के साथ सीधी पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन भी जप्त

रिपोर्ट- सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश
सीधी-नशेड़ियों की भरमार तथा नशे के व्यापार का फन सीधी जिले में फैलता ही जा रहा है। सीधी पुलिस भी इस फन को कुचलने के 24 घंटे लिए तैयार खड़ी रहती है। चौकी प्रभारी मड़वास उनि केदार परौहा को दिनांक 04 अप्रैल 2025 को जरिये मुखविर सूचना मिली की जनकपुर (छ.ग.) से एक स्कार्पियो में लोड़ कर बड़ी मात्रा में अबैध मादक पदार्थ गांजा टमसार गोतरा तरफ से ला रहे है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी प्रभारी मड़वास ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया एवं उनके निर्देशानुसार दो टीमें गठित कर सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु ग्राम भदौरा में उक्त वाहन के आने का इन्तजार किया गया जो कुछ समय बाद गोतरा तरफ से सफेद रंग की स्कार्पियो आती दिखी जिसका नम्बर एमपी 17 सीबी 8327 था जो पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया जिसे हमराही स्टाफ की मदद से रोका गया।

वाहन में बैठे व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया जो अपना नाम 1. ऋषिमुनि कुशवाहा पिता भैयालाल कुशवाहा सा. नारो थाना मझौली जिला सीधी, 2. बैभव तिवारी पिता तरूण तिवारी सा. गोविन्दगढ़ थाना गोविन्द गढ़ जिला रीवा , 3. रावेन्द्र साहू पिता राजकुमार साहू सा. जमोडी खुर्द थाना जमोड़ी जिला सीधी, 4. उत्कर्ष द्विवेदी पिता संतोष द्विवेदी सा. जमोडी खुर्द थाना जमोडी जिला सीधी एवं 5 विधि विरूद्ध बालक होना बतायें। तत्पश्चात उक्त स्कार्पियो वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से 47 किलो अबैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 8 लाख 46 हजार रूपये प्राप्त हुआ एवं एक संफेद रंग की स्कार्पियो कीमती 10 लाख रूपये कुल कीमती 18 लाख 46 हजार रूपये का जप्त कर एनडीपीएस की धारा 8/20बी का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल, चौकी प्रभारी मड़वास उनि. केदार परौहा, सउनि. राजकुमार सिह प्रआर.424 गोविन्द नारायण सिह प्रआर.211 हृदयलाल दीवान, प्रआर. 34 सूर्यप्रताप सिह , प्रआर. 422 चूड़ामणि सिह , प्रआर.69 अंजीत वर्मा,आर.518 सखाराम धर्वे ,आर.635 मोनू राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।