छत्तीसगढ़ मानस गान रजत जयंती वर्ष में संस्थापक डाॅ मुन्ना लाल देवदास सम्मानित

यह एक संयोग की बात है कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के 25 वर्ष को रजत जयंती के रूप में मना रहा है उसी प्रकार मानस ग्राम कुरुद में भी विगत 25 वर्षों से राज्य स्तरीय मानस गान महोत्सव मनाते आ रहे हैं।
इस रजत जयंती महोत्सव के समापन दिवस पर जिला मानस संघ गरियाबंद के संस्थापक राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत पूर्व प्रधान पाठक, साहित्यकार एवं गीतकार डाॅ मुन्ना लाल देवदास का आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी कुरुद द्वारा उनके बहुमूल्य योगदान के लिए श्रीफल शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला मानस संघ गरियाबंद के कोषाध्यक्ष एवं मंच संचालक डोमार सिंह साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को डाॅ मुन्ना लाल देवदास की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि डाॅ देवदास ने छत्तीसगढ़ की बेटी माता कौशल्या और छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा को अपने गीत, साहित्य और मानस के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने में अनेक सफलता प्राप्त की है। यह हमारे छत्तीसगढ़ राज्य और हम सबके लिए बहुत गर्व की बात है।

इस रजत जयंती वर्ष में आयोजित त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता के आमंत्रित अतिथि थे महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण व्यास, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, पूर्व सदस्य चन्द्रशेखर साहू, लक्ष्मी अरुण साहू, पुरुषोत्तम चंद्राकर जिलाध्यक्ष मानस संघ, प्रकाश निर्मलकर जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, इन्द्रा लुमेश कंवर सरपंच, लेखराज कंवर उपसरपंच, युवराज साहू जनपद सदस्य, राजकुमार निर्मलकर जिलाध्यक्ष निर्मलकर समाज, टीकम चंद साहू सांसद प्रतिनिधि, नूतन साहू पू पंचायत इंस्पेक्टर आदि।
राज्य स्तरीय मानस गान प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सत्संग सरिता मानस परिवार हसदा नं 1 , दूसरा सीता के राम मानस परिवार मड़ईभांठा, तीसरा जय सिद्धेश्वर मानस परिवार , चौथा जय शिवम मानस परिवार परेवाडीह एवं पांचवा स्थान अनुराग मानस परिवार कठौली धमतरी को मिला। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम स्थान देवी अराध्य महिला मानस मंडली महासमुंद, दूसरा जय अंबे महिला मानस मंडली बरभांठा गरियाबंद , तीसरा रामकृष्ण महिला मानस मंडली भेंड्रा, चौथा जागृति महिला मानस मंडली दुर्ग, पांचवा हरिओम महिला मानस मंडली बोरेंदा दुर्ग जिला की रही।
रजत जयंती महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष कोमल राम ध्रुव, उपाध्यक्ष लीलाराम साहू, सचिव नेतराम साहू, कोषाध्यक्ष ठाकुर राम साहू, सह सचिव प्रेमलाल साहू आचार्य, संरक्षक हेमलाल साहू, बिसन लाल साहू, हुकुम साहू एवं समस्त पंचगणों का सराहनीय योगदान रहा। मंच संचालन डोमार सिंह साहू, रोशन सिंह ध्रुव और आनंद कुमार साहू ने किया।