जंगली जानवरों सहित अनेक समस्याओं को किसानो ने ग्राम चौपाल में उठाया

0 500

 


जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

*भारतीय किसान संघ ने ग्राम दल्का सरई में चौपाल आयोजित कर जनजागरण का लिया संकल्प*

डिण्डौरी :-ग्राम दल्का सरई मे भारतीय किसान संघ का ग्राम चौपाल किसानों ने नहर सड़क एवं जंगली जानवरों की समस्या बताई
भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी लगातार किसान जनजागरण के लिए कार्य कर रही है ग्रामीणों की आवाज बनने के लिए किसान संघ के पदाधिकारी इस भीषण गर्मी में भी गांव-गांव जाकर किसनों की समस्याओं को लिखकर प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

किसी क्रम में आज विकासखंड शहपुरा अंतर्गत ग्राम दल्का सराई में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया इस दौरान किसानों ने अपनी समस्या बताई जिसमें मुख्य रूप से कुड़दर जलाशय से धनौली तक पानी पहुंचाने का बना हुआ है लेकिन कैनाल के रिसाव के वजह से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रही वहीं दूसरी ओर गांव के मुकदम मोहल्ला में लगभग 50 लोग निवासरत हैं लेकिन अभी तक सीसी सीमेंट रोड नहीं बनी हुई है इस समस्या को भी बताई गई वहीं ग्राम में बंदरों का भी बहुत ज्यादा आतंक है जिसके कारण किसान फसल सही तरीके से उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं इन तीन विषयों को लेकर किसानों ने समस्या बताई और निराकरण करने की मांग की जिस पर भारतीय किसान संघ ने तत्काल संज्ञान लेकर अधिकारियों से बात करने की कही।

इस दौरान भारतीय किसान संघ ने ग्राम स्तर पर ग्राम समिति का भी गठन की जिसमें ग्राम अध्यक्ष नारायण झारिया ग्राममंत्री जगदीश झारिया एवं सदस्यों का चयन कर नियुक्त किया।

इस दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल साहू जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू,संतोष झारिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

4 अप्रैल 2025

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment