सामाजिक समर सता सेवा समिति झांकी रैयत बेगान टोला में नवीन तालाब साफ सफाई , जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
जिला डिंडोरी विकासखंड समनापुर में जिला प्रशासन व मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत झांकी माल में ग्राम पंचायत और मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 02 छांटा सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बैगान टोला नवीन तालाब में साफ – सफाई कर उद्घाटन किया गया । सर्वप्रथम मटके में गंगा जल लेकर भूमि पूजन किया गया । जल गंगा संवर्धन अभियान पूरे मध्य प्रदेश में 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक संचालित रहेगा । इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर सी पी साकेत , जनपद पंचायत से मुकेश मालवीय , सौरभ महतो , जनपद अध्यक्ष पवन्ती कुशराम , भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम राजपूत , मंडल महामंत्री भारत सिंह राजपूत , जिला सदस्य हेमवती राजपूत , गणेश दास सोनवानी , ग्राम पंचायत सचिव सुधीर बघेल , ग्राम रोजगार सहायक राजेश सिंह धुर्वे , मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव , मेंटर दिलीप कुमार बर्मन , गुलशन पड़वार , केशव ठाकुर , शिव कुमार,सरोजनी तेकाम, नवांकुर संस्था प्रभारी सेक्टर क्रमांक 02 छांटा वेद प्रकाश यादव , मोलेराम परतेती , CMCLDP की छात्रा प्रियंका यादव , भुनेश्वर एवं ग्राम के ग्रामवासी उपस्थित रहे ।