मौदहा कस्बे में डीआईजी ने किया फ्लैगमार्च, धर्मगुरुओं से की वार्ता

डीआईजी ने सड़कों पर नमाज़ न पढ़ें जाने एवं व्यापारियों से दुकानों के बाहर कैमरा लगाने पर दिया जोर

0 398

 

मौदहा हमीरपुर। आगामी त्योहार ईद और चैत्र नवरात्रि को लेकर डीआईजी ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।


मुस्लिम समुदाय का आगामी महत्वपूर्ण त्योहार ईद और सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण त्योहार चैत्र नवरात्रि के बाद बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर बुण्देलखण्ड के सबसे संवेदनशील कस्बा मौदहा में डीआईजी चित्रकूट धाम मण्डल बांदा राजेश एस ने शनिवार की शाम फ्लैग मार्च किया और धर्मगुरुओं से आगामी त्योहारों को लेकर बातचीत की साथ ही लोगों से हर्सोल्लास के साथ मिलजुल सभी त्योहार मनाने की बात भी कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ दीक्षा शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, क्षेत्राधिकारी विनीता पहल, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह सहित अन्य थानो से सम्बंधित अधिकारी सहित भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

*रईस उद्दीन रिपोर्टर हमीरपुर*

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment