यूपी में अपराधी कानून-व्यवस्था को दिखा रहे हैं ठेंगा

0 160

रिपोर्टर रईस उदीन हमीरपुर

एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर यूपी से बंगाल तक बड़े बड़े दावे करते फिर रहे हैं वहीँ दूसरी तरफ मौदहा में बदमाश दिनदहाड़े फायरिंग कर रहे हैं उत्तर प्रदेश सरकार की दावों की पोल खोल रहे हैं।

मौदहा हमीरपुर- नगर के हैदरगंज मोहल्ले में गुरुवार की शाम रोजफ्तार के समय मस्जिद के बाहर एक युवक पर फायरिंग होने से मोहल्ले में आफरा तफरी का माहौल बन गया। मस्जिद के बाहर रोजफ्तार कर रहे रोजगार अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। अवगत हो कि नगर के हैदरगंज मोहल्ले में हक्की बाबा की मस्जिद में गुरुवार की शाम मस्जिद के सामने रोजफ्तार का आयोजन किया गया था जहां सैकड़ो लोग मौजूद थे तभी दो युवकों ने अवैध तमंचों से एक युवक के ऊपर फायरिंग कर दी जिस पर युवक जान बचाने की मंशा से मस्जिद के अंदर घुस गया वहीं फायरिंग होने से रोजफ्तार के लिए बैठे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना से रोजफ्तारों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचे घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है इस मामले में जब पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों से फोन वार्ता करने का प्रयास किया गया तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। फिलहाल यह घटना नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment