विकास योजनाओं का आवंटन उपलब्ध कराने हेतु विधायक मंगल कालिंदी ने मंत्री से की मुलाक़ात

0 328

जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने आज रांची विधानसभा स्थित नगर विकास मंत्री सुदिव्या सोनू से मुलाक़ात कर जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र की विकास योजनाओं का आवंटन उपलब्ध कराने हेतु उन्हें ज्ञापन सौंपा।

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत तेजाब नाला में सफीगंज मोहल्ला से परशूराम सिंह के घर पास से पुलिया तक आर.सी.सी. पक्का नाला का निर्माण ,जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत स्टेशन रोड में छप्पन भोग मोड़ से ऋषि भवन एवं नया बाजार होते हुए तेजाब नाला तक आर०सी०सी० पक्का नाला निर्माण कार्य,जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत तेजाब नाला में नया बाजार बोरा पट्टी पुलिया से डी०बी० रोड पुलिया होते हुए दिनेश अग्रवाल के घर तक आर.सी.सी. पक्का नाला का निर्माण के आवंटन उपलब्ध कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ़ इंदर जीत सिंह भुल्लर।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment