सीधी पुलिस ने माइनर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये जिले भर में अवैध शराब बिक्रेताओं के विरुद्ध की कार्रवाई, 29 प्रकरण किये गए पंजीबद्ध।
सीधी।
पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के मंशानुरूप पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा द्वारा जिले के समस्त थान/चौकी प्रभारियों को माइनर एक्ट के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव व समस्त अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन व समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सीधी पुलिस ने कल दिनांक 20.03.2025 को अवैध शराब बिक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 29 प्रकरण पंजीबद्ध किये हैँ। जिसमें थाना कोतवाली ने 02 प्रकरण, थाना बहरी ने 08 प्रकरण, थाना जमोड़ी ने 03 प्रकरण, थाना चुरहट ने 02 प्रकरण, थाना रामपुर नैकिन ने 02 प्रकरण, थाना अमिलिया ने 06 प्रकरण, थाना कमर्जी ने 02 प्रकरण, थाना मझौली ने 02 प्रकरण, थाना कुसमी ने 02 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है।
गुंडा बदमाश एवं अवैध कार्यों में सालिप्त आरोपियों लोगो के विरुद्ध कार्यवाही कर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सीधी पुलिस प्रतिबद्ध है। एवं समय समय पर विभिन्न अभियान चलाकर अवैध कारोबारियों पर नकेल लगाई है।