नगर पंचायत घोषी में मची है लुट,अबधेश शर्मा

0 227


घोषी ( जहानाबाद ) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री अबधेश शर्मा ने व्यान जारी कर कहा है कि नगर पंचायत घोषी के कार्यपालक पदाधिकारी के मिली भगत से सरकारी पैसे का भारी लुट मची हुई है
भाजपा नेता ने क ई बिंदु पर मामले को उजागर साक्ष्य के अधार पर किया है जैसे नगर पंचायत घोषी के बीस वार्ड में नाली गली की सफाई के नाम पर प्रत्येक माह बीस लाख रूपए की कि जाती है प्ररंतु सफाई मात्र दो दिन ही की जाती है वहीं दूसरी ओर पुरे नगर पंचायत में हाई मास्क लाईट बिना टेंडर प्रक्रिया पुरे किए ही हाई मास्क लाईट को लगा दिया गया है वहीं भाजपा नेता ने कहा कि घोषी नगर पंचायत में जितने भी लाईट लगे हैं उसका निविदा ( वुडको) यानी नगर विकास आवास विभाग जहानाबाद के माध्यम से निविदा आमंत्रित किया गया है जो संवेदको को भाग लेने की तिथि बीस से अठाईस मार्च तक निविदा डालने का है तो यहां बिना निविदा निरस्तारण के कैसे हाई मास्क लाईट लगाने का निर्देश नगर पंचायत घोषी ने दे दिया जबकि निविदा निरस्तारण करने का आदेश वुडको कार्यालय जहानाबाद को है, यहां बता दें कि भाजपा नेता अवधेश शर्मा ने कहा है कि तमाम बिन्दु पर दुरभाष से नगर पंचायत घोषी के कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय से बात की तो उसका जवाब जैसे तैसे देकर आग बबूला हो गई जो यह गंभीर मामला है एसे मौके पर वे नगर विकास मंत्री एवं जिला प्रशासन जहानाबाद से दोसी पदाधिकारी को निलंबित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है यहां बता दें कि घोषी नगर पंचायत में शहीद ओम प्रकाश पासवान चौक के पास हाई मास्क लाईट वहीं गांधी चौक गोपालगंज वाजार में वहीं इस्लामपुर मोड़ घोषी के पास हाई मास्क लाईट को लगाया गया है
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment