तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी नायब तहसीलदार के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी

0 312

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर अंशुमन राज द्वारा आदेश जारी कर प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टि से जिले में कार्यरत प्रभारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी नायब तहसीलदार के मध्य कार्य विभाजन करते हुये तहसील कार्यालय में आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

जारी आदेशानुसार राकेश कुमार शुक्ला प्रभारी तहसीलदार चुरहट को प्रभारी तहसीलदार गोपद बनास में, निवेदिता त्रिपाठी नायब तहसीलदार गोपद बनास वृत्त सेमरिया को प्रभारी तहसीलदार चुरहट में एवं डॉ. सुदामा प्रसाद कोल प्र.सहा. अधी. भू-अभिलेख प्रभारी नायब तहसीलदार रामपुर नैकिन वृत्त हनुमानगढ़ को प्रभारी नायब तहसीलदार गोपद बनास वृत्त सेमरिया में पदस्थ किया गया है।

इसके साथ ही तहसीलदार रामपुर नैकिन वृत्त हनुमानगढ़ जिला सीधी का अतिरिक्त प्रभार अपने कार्य के साथ -साथ प्रभारी तहसीलदार रामपुर नैकिन को सौपा गया है।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment