मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का डिंडौरी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

0 418

 


प्राईड इंडिया न्यूज़ डिंडोरी जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

डिंडौरी : 20 मार्च, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरूवार को ग्राम पंचायत पलकी में हेलीपैड में आगमन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री चमरू सिंह नेताम, श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री पंकज सिंह तेकाम, श्री महेश धूमकेती ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर आईजी श्री संजय सिंह, डीआईजी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ मरकाम सहित अन्य मौजूद रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment