मोहन लाल कुशवाहा को बनाया बीजेपी जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

0 436

रिपोर्ट:राम सिंह

महोबा में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा उलटफेर कर ओबीसी से मोहनलाल कुशवाहा को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। बीजेपी ने सपा पीडीए को करारा जवाब देते हुए पार्टी में जिला मंत्री रहे मोहनलाल कुशवाहा को जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने घोषणा करते हुए मोहनलाल कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले भाजपा ने अवधेश गुप्ता को जिला अध्यक्ष बनाया गया था और अबकी बार कुशवाहा जाति से आने वाले प्राइवेट विद्यालय संचालक मोहनलाल कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले 20 वर्षों से बीजेपी में बतौर कार्यकर्ता की हैसियत से काम करने वाले मोहनलाल कुशवाहा बीजेपी पार्टी के सिंबल में ही पूर्व में सभासद भी रह चुके हैं, जबकि दो बार जिला उपाध्यक्ष और वर्तमान में जिला मंत्री के पद पर थे। भाजपा जिला अध्यक्ष की दावेदारी को लेकर जनपद में ब्राह्मण, वैश्य, ठाकुर जाति के चर्चित चेहरों की दावेदारी के बाद भी भाजपा ने कुशवाहा जाति के मोहनलाल कुशवाहा को जिला अध्यक्ष बनाकर बड़ा दांव चला है, क्योंकि महोबा जनपद में कुशवाहा बहुतात संख्या में है। जानकार बताते हैं कि जनपद में लगभग 14 फीसदी की आबादी कुशवाहा समाज की है, ऐसे में आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर बड़ा उलटफेर करते हुए कुशवाहा जाति के व्यक्ति को जिम्मेदारी देकर कुशवाहा समाज को जोड़ने की बड़ी कोशिश की है। साथ ही अपने परंपरागत वोट और कुशवाहा जाति के साथ मिलकर 2027 की तैयारी कर दी गई है। बड़ी बात यह है कि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की घोषणा होने ही उनके समर्थकों में भी खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली है। बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहनलाल को फूल माला पहना कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया है। जानकार बताते हैं कि मोहनलाल कुशवाहा पिपरामाफ गांव में संचालित गोरी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक है। मूलरूप से हमीरपुर जनपद के राठ अंतर्गत आने वाले कैथी गांव के निवासी है। जिनका विवाह महोबा जनपद के लाडपुर गांव में हुआ था। तब ये शहर के बजरिया इलाके में निवास करते है। पिछले 20 वर्षों से बीजेपी से जुड़े हुए है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment