Breaking News

होली के रंगो एवं पिचकारियों से शहर हुआ गुलजार

0 5,448

 

सीधी- होली त्यौहार के आते ही रंग अबीर एवं गुलाल की खुशबू चारों ओर बिखरी हुई दिखाई देने लगी है। बाजार विभिन्न तरह के रंगों से पटे हुये नजर आने लगे हैं। शहर की दुकानों में सजी हुई पिचकरिया मानो रंगों की बौछार करने हेतु बेताब दिखाई देने लगी हैं। इन रंगों को देखकर ही ह्रिदय में कई तरह के रंग हिलोरे मारने लगे हैं। बाजारों में लोगों की भीड़ ने इस होली के रंग को और भी खूबसूरती से भर दिया है। अधिक से अधिक रंग गुलाल और पिचकारियां खरीद लेने की जैसे लोगों के बीच होड़ सी मची हुई है।

ऐसा महसूस होता है की सारे गिले शिकवे भूल कर हर व्यक्ति इस होली के अलौकिक रंग में डूब जाना चाहता है। ऐसा प्रतीत होता है कि जिंदगी में मिलने वाले सारे लोग होली थे, कुछ जीवन में रंग बदलते गए, तो कुछ जीवन में रंग भरते गए। प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र परिवार की ओर से आप सभी पाठको एवं दर्शकों को होली की बहुत-बहुत बधाई एवं अनेकानेक शुभकामनाएं!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment