Breaking News

होली का त्यौहार,बोर्ड परीक्षाओं के बीच,कुछ रंग बदलते गये,कुछ रंग भरते गये

0 2,619

होली विशेष- नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

सीधी- जिस देश में राम-कृष्ण द्वारा होली खेली गई हो उस देश का रंगों में रंगे रहना खूबसूरती का नायाब तोहफा है और क्या कहना! होली एक ऐसा त्यौहार है जिसमें रंग कर हर कोई एक जैसा लगने लगता है। लेकिन बोर्ड परीक्षाओं के बीच पड़ने वाली होली बच्चों को बहुत सताती है, तो माता-पिता को परेशानी में भी डालती है। होली खेलने से रोका जाए तो बच्चे उदास और होली खेली तो समय बर्बाद। रंगों का यह त्यौहार हर दिल को बहुत आकर्षित करता है।पर बोर्ड परीक्षाओं के बीच यह त्योहार अभिभावकों के मन में उथल-पुथल मचाए रहता है। और बच्चे पूरे मन से होली ना खेल पाने के कारण अनमने से रहते हैं। इन सब बातों पर विचार किया ही जाना चाहिए।

होली त्यौहार के पदार्पण करते ही बाजार विभिन्न तरह के रंगों से पटे हुये दिखाई देने लगे हैं। इन रंगों को देखकर ही ह्रिदय में कई तरह के रंग हिलोरे मारने लगे हैं। ऐसा महसूस होता है की हर व्यक्ति इस होली के अलौकिक रंग में डूब जाना चाहता है। जिंदगी में मिलने वाले सारे लोग होली थे कुछ जीवन में रंग बदलते गए, तो कुछ जीवन में रंग भरते गए। प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र परिवार की ओर से आप सभी पाठको एवं दर्शकों को होली की बहुत-बहुत बधाई एवं अनेकानेक शुभकामनाएं!

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment