गुमशुदा नाबालिक किशोर को अमिलिया पुलिस नें 24 घंटों के भीतर दस्तयाब कर किया परिजनों को सुपुर्द
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान
सीधी।
पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अमिलिया निरी0 राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में अमिलिया पुलिस नें लापता नाबालिक किशोर को ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया है।
थाना अमिलिया में एक परिजन नें अपने नाबालिक पुत्र के लापता होने की रिपोर्ट की थी जिस पर अमिलिया पुलिस नें मामला दर्ज करते हुए नाबालिक किशोर का पता तलाश किया एवं महज 24 घंटों के भीतर गुमशुदा नाबालिक को पुराना बस स्टैंड सीधी से दस्तयाब कर थाना लाई जिसे वैधनिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी0 राजेश पाण्डेय, सहायक उप निरी उग्रभान मिश्रा व स्टाफ का योगदान रहा है।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)