जिले में 13 सप्ताह से मनरेगा मजदूरों को नहीं किया गया भुगतान जिला पंचायत अध्यक्ष ने वीडियो किया जारी जल्द होगा भुगतान

डिंडोरी जिले में 13 सप्ताह से मनरेगा के मजदूरों को भुगतान नहीं किया गया जिसके चलते मजदूर परेशान है। दरअसल ग्राम पंचायत में मजदूरों से काम करवा लिया गया लेकिन मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसके चलते जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे वीडियो जारी करते हुए बताया कि शासन स्तर पर जानकारी भेज दी गई है जल्द से जल्द मजदूरों का भुगतान किया जाएगा ।
डिंडोरी से जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादवकी रिपोर्ट