Breaking News

कक्षा 10 वी संस्कृत विषय में शामिल हुए 15599 परीक्षार्थी

0 431

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

कलेक्टर द्वारा गठित पैनल द्वारा 27 परीक्षा केंद्र में किया गया सघन निरीक्षण

जिले में संचालित है शांतिपूर्ण परीक्षा

हाई स्कूल 10 वी कक्षा की संस्कृत विषय की परीक्षा जिले के 66 परीक्षा केन्द्रो में आयोजित हुई जिसमें से 15952 दर्ज छात्रों में से 15599 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, 353 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नही हुये। कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा परीक्षा की सुचिता बनाये रखने हेतु निरीक्षण दल गठित किया गया है।

एसडीएम कुसमी प्रिया पाठक द्वारा परीक्षा केन्द्र शा.उ.मा.वि. भदौरा, कमछ, टमसार, कुसमी का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ पी एल मिश्रा द्वारा कंधवार, ममदर, हनुमानगढ का निरीक्षण किया गया। श्री प्रवीण शुक्ला ए.डी.पी.सी. रमसा द्वारा परीक्षा केन्द्र रजडिहा, तरका, बहरी, बालक पतुलखी का निरीक्षण किया गया। एपीसी रमसा डॉ सुजीत कुमार मिश्र द्वारा हटवाखास, अमिलिया, बालक हिनौती एवं सिहावल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। श्री नागेन्द्र सिंह जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बम्हनी, हनुमानगढ, सेमरिया का निरीक्षण किया गया।

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सीधी द्वारा हडवडों, उपनी का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मझौली द्वारा गिजवार, पथरौला, मडवास का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी सिहावल द्वारा अमिलिया, बालक पतुलखी का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर नैकिन द्वारा बालक चुरहट का निरीक्षण किया गया। पी.के. पाण्डेय द्वारा पोडी का निरीक्षण किया गया।

कन्ट्रोल रूम प्रभारी रामकृष्ण तिवारी ने जानकारी देते हुये बताया कि जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके एवं व्यवस्थित रूप से संचालित है जिले किसी भी परीक्षा केन्द्र में बाहरी दबाव नही है। नकल प्रकरण निरंक रहा।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment