Breaking News

विवाह के पवित्र बंधन में बंधे एक साथ 90 वर वधू ,विधायक विश्वामित्र पाठक ने दिया आशीष

0 566

मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह संपन्न 90 जोड़ों का हुआ गठबंधन

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

सीधी सिहावल। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवार के लोगों के बेटे एवं बेटियों की सादी के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह एव निकाह योजना बनाईं गई।
जिसको लेकर आज सीधी जिले के जनपद पंचायत सिहावल परिसर में दिनांक 6 मार्च 2025 दिन गुरुवार को 90 जोड़ो का निकाह विवाह संपन्न हुआ |
जिसमें से 81 हिंदू रीति रिवाज से कंकन बंधन में बधे एवं नव जोड़ो का मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह संपन्न हुआ ।

इस सामूहिक विवाह एवं निकाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक की उपस्थित रहीं।
तथा उन्होंने सभी दांपत्य जोड़ों को सादी के बंधन में बधने के अवसर पर शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी हितग्राहियों को 49 हजार का चेक भी प्रदान किया है। इस कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहावल रविशंकर मिश्रा को बधाई देते हुए सराहना भी की कि प्रभारी सीईओं होने के बावजूद भी यह पहला बड़ा कार्यक्रम था जो इनके द्वारा व्यवस्थित तरीके से व्यवस्था बनाते हुए संपन्न कराया |

इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिहावल रविशंकर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी बीते डेढ़ माह से की जा रही थी। जो आज जाकर सफल हुई है उन्होंने यह भी बताया कि लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें से आज 90 जोड़ों ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना में शामिल हुए।

उक्त कार्यक्रम मे उपस्थिति रहे

सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, एसडीएम एसपी मिश्रा, तहसीलदार साक्षी गौतम, नायब तहसीलदार दिनेश त्रिपाठी
मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि शंकर मिश्रा, अमिलिया थाना नगर निरीक्षक राजेश पांडेय, चौकी प्रभारी सिहावल विशाल शर्मा मैपुलिस स्टाफ |
सिहावल मंडल अध्यक्ष जयशंकर द्विवेदी, जनपद सदस्य, सिहावल ग्राम पंचायत की सरपंच मुन्नी देवी प्रजापति, एवं गणमान्य नागरिक जनपद सहित अन्य कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थित रही

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment