5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षा के वायरल वीडियो की जांच के लिए समिति गठित
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र ने जानकारी देकर बताया है कि ‘‘जी न्यूज एम.पी.सी.जी.‘‘ समाचार चैनल पर प्रदर्शित खबर के अनुसार सीधी जिले में कक्षा-5 एवं 8 की वार्षिक परीक्षा 2024-25 के दौरान शिक्षकों द्वारा ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नों के उत्तर अंकित किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वाँयरल हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि सीधी जिले में कक्षा 5 एवं 8 बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के लिए जिले विकासखण्ड एवं जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर परीक्षा निरीक्षण पैनल गठित किये गये हैं। जिले में किसी भी परीक्षा केन्द्र में इस प्रकार नकल कराये जाने का कोई प्रकरण प्रकाश में नहीं आया है। समाचार चैनल द्वारा प्रदर्शित किये गये वीडियो एवं समाचार से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वीडियो किस परीक्षा केन्द्र का है तथा किसके द्वारा बोर्ड पर क्या लिखा जा रहा है एवं वीडियो कब का है।
उक्त न्यूज चैनल में प्रसारित उक्त समाचार की जाँच हेतु तीन सदस्यीय जाँच समिति गठित की गई है तथा जाँच उपरांत आवश्यक पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)