शिवसेना युवा इकाई ने सैकड़ों युवाओं को जोड़ा, सूरज पटेल बने युवा जिला महामंत्री

0 235

संगठन की मजबूती के लिए सूरज पटेल ने ली शपथ

सीधी। शिवसेना युवा इकाई ने वीथिका भवन में एक बैठक आयोजित कर सैकड़ों युवाओं को सदस्यता दिलाई और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे की मौजूदगी में युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा के नेतृत्व में सूरज पटेल को युवा जिला महामंत्री का कार्यभार सौंपा गया। सूरज पटेल को यह जिम्मेदारी शिवसेना जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह ने सौंपी।

सूरज पटेल, जिनका जन्म मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था और बचपन से सिहावल ब्लॉक में निवासरत हैं, ने पदभार ग्रहण करते हुए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि वे युवाओं को एकजुट कर शिवसेना की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर शिवसेना के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, संभाग संयोजक संतकुमार केवट, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान (मुन्ना), युवा उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, विवेक सिंह, रोहित सिंह, गौरव परिहार, शिवम केवट, अनुराग सिंह, अमन जायसवाल, आदर्श सिंह, रवि सिंह, राहुल साकेत, अर्जुन केवट, रोशन यादव, अनुपात विश्वकर्मा, गंगा केवट, नीरज साकेत, महेंद्र साकेत, प्रमोद कोरी, रविशंकर यादव, अमन साकेत और शिवदास साकेत सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस सदस्यता अभियान और बैठक का उद्देश्य शिवसेना की युवा इकाई को सक्रिय और मजबूत बनाना था। प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की रीढ़ युवा शक्ति है, और इसी ऊर्जा के बल पर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

बैठक के अंत में सभी नवसदस्य युवाओं ने संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प लिया और शिवसेना की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता बनाए रखने का वादा किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment