भारतीय किसान संघ डिण्डौरी ने 46 वां स्थापना दिवस मनाया

0 376

 


जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

4 मार्च वर्ष 1979 को परम श्रद्धेय श्री दत्तोपंतजी ठेंगडी जी के द्वारा किया गया स्थापना।

डिण्डौरी/शहपुरा :- भारतीय किसान संघ का 4 मार्च को स्थापना दिवस है, यह देश-दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है, जो कि किसानों के अधिकार के लिये संघर्षरत संघ है. इस संगठन की स्थापना अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मजदूर नेता श्री दत्तोपंत ठेंगडी जी ने आज ही के दिन वर्ष 1979 को राजस्थान के कोटा शहर में की थी। इसकी स्थापना के बाद श्री ठेंगडी जी ने देश के अनेक राज्यों में यात्रा कर वहां पर रह रहे किसानों की स्थिति का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने देश भर में प्रत्येक राज्य में किसानों के लिए कार्य कर रहे। कार्यकर्ताओं को अपने संपर्क में लिया।

उनके संपर्क के बाद देश भर से चयनित 650 प्रतिनिधियों को एकत्रित करने कोटा में अधिवेशन आयोजित किया। जो कि 3, 4और 5 मार्च का रहा। इसमें अनेक विषयों पर चर्चा के बाद किसानों और कृषि-मजदूरों के लिये व्यापक हित में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली एक गैर राजकीय संगठन की आवश्यकता समझ आई। जिसके बाद इस भावना को मूर्त रूप देते हुए।

दत्तोपंतजी ठेंगडी ने 4 मार्च 1979 को भारतीय किसान संघ के स्थापना की घोषणा की।

आज की स्तिथि में देश भर में लाखों की संख्या में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि व् कार्यकर्ता मौजूद हैं। जो किसानों के हित में विभिन्न मुद्दों पर संगठन के माध्यम से अपनी बात रखते हैं।

भारतीय किसान संघ किसानों को उन्ही के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक प्रगति के लिये संगठित करने, कृषी के साथ विविध गृह उद्योगों द्वारा आय के पूरक स्रोत उपलब्ध कर उन्नत जीवन मान की ओर उन्हें अग्रेसर करने, किसान संघ कृषी तंत्रज्ञान में नये खोजों के कारण होने वाले परिवर्तनों, सुधारों की समय समय पर जानकारी देकर किसानों को उनका स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्य करता है। इसके साथ ही अन्य उद्देश्यों भी संघ के हैं।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,जिलामंत्री एड.निर्मल कुमार साहू,जिला सह मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, शहपुरा तहसील सदस्य मटरू दादा, कालिका झारिया, संतोष झारिया, दिलीप झारिया, संदीप झारिया आदि दर्जनों किसान रहे उपस्थित।

दिनांक – 4 मार्च 2025

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment