Breaking News

JAMSHEDPUR : छुट्टी का आधा पैसा देने पर भड़के मजदूर

0 172

जमशेदपुर : वामन इंजीनियर्स लिमिटेड की ओर से 600 मजदूरों को बिना बताए हुए छुट्टी का आधा पैसा काट लिए जाने पर मजदूरों ने आज साकची के टिस्को गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस बीच काम भी बंद रखा गया. मजदूरों ने वामन इंजीनियर्स लिमिटेड के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि इस तरह की मनमानी नहीं करने दिया जाएगा.
मजदूरों का शोषण करना बंद करो
इस बीच मजदूरों ने नारे लगाए और कहा कि मजदूरों का शोषण करना बंद करो. अगर मजदूरों का पैसा ही काटना था तब इसकी जानकारी पहले ही दी जानी चाहिए थी. बिना बताए हुए आधा पैसा दिए जाने का जोरदार विरोध मजदूरों ने किया. मजदूरों का आरोप है कि पहले भी इस तरह की हरकत वामन इंजीनियर्स लिमिटेड की ओर से की जा चुकी है. अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment