कन्या महाविद्यालय की आक्रोशित छात्राओं ने परीक्षा परिणाम को लेकर किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी- कन्या महाविद्यालय सीधी की छात्राओं ने घोषित हुए परीक्षा परिणाम पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंप कर विरोध दर्ज कराया है। भारी संख्या में कलेक्ट्रेट को घेरने पहुंची कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा हमारे संवाददाता से बात करते हुये कहा गया है कि उनके साथ बड़ा अन्याय पूर्ण रवैया अपनाया गया है। बिना सही आकलन के गलत तरीके से कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। जिससे उनका भविष्य अंधकार मय दिखाई दे रहा है। कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा परीक्षा को निरस्त करने या फिर रीवैल्यूएशन एवं रिकाउंटिंग की मांग की गई है।
संबंधित मामले को लेकर कन्या महाविद्यालय की छात्राएं कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठ गई। तहसीलदार गोपद बनास द्वारा आश्वासन देकर ज्ञापन लेते हुए समझाइए एवं सीधी कलेक्टर से मिलने के लिए समय देने के बाद छात्राओं का आक्रोश कम हुआ। लेकिन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा चेतावनी दी गई है कि अगर उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो आने वाले समय में शीघ्र ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रस्तुत है सीधी से हमारे नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की पुरी रिपोर्ट।