•भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF और घुसपैठियों में झड़प, बंगाल के दिनाजपुर में हुए हमले में एक जवान घायल; हथियार लेकर घुसे थे, एक को पकड़ा।
•राहुल बोले-बिहार वाली नहीं, तेलंगाना वाली जाति जनगणना करवाएंगे, पटना में इतिहास पर उठाया सवाल, कहा-दलितों के बारे में सिर्फ दो लाइन।
•संत तुकाराम के 11वें वंशज शिरीष मोरे की मौत, पंखे से लटकता मिला शव; 20 अप्रैल को शादी होनी थी।
•नया रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रहा अयोध्या की मिल्कीपुर उपचुनाव मतदान, तीन बजे तक 57 फीसदी वोटिंग।
•तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, अभिनेत्री पुष्पालता का 87 साल की उम्र में निधन।
•सेंसेक्स 312 अंक गिरकर 78,271 पर बंद, निफ्टी भी 42 अंक गिरा, BSE स्मॉल कैप करीब 400 अंक चढ़ा।
•मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ी, एमपी-छत्तीसगढ़ में पारा 30° पार, रायपुर में 36° तापमान रिकॉर्ड हुआ; मनाली में 4 इंच बर्फबारी, अटल टनल में यातायात बंद, रिकॉर्ड गर्म रहा जनवरी; वैज्ञानिकों का अनुमान औसत से अधिक रहा तापमान।