बढ़ता जा रहा आक्रोश,दुकानों के आवंटन को लेकर बहरी में हुआ धरना प्रदर्शन

सीधी- जिले के जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र बहरी बाजार में पचहत्तर दुकानें बनकर नीलामी के लिए विधिवत तैयार खड़ी हैं। लेकिन दुकानों की नीलामी एवं आवंटन की प्रक्रिया में प्रशासन द्वारा हिलाहवाली को लेकर गुस्साए व्यापारियों एवं सरपंच सहित भारी संख्या में आम जनता द्वारा बहरी तहसील के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन को लेकर पत्रकारों से बात करते हुए सरपंच ग्राम पंचायत क्षेत्र बहरी अनुज साहू द्वारा प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि हम जनता के हितों के लिए काम कर रहे हैं यादि प्रशासन द्वारा अन्याय किया जाएगा तो सड़क पर भी उतरेंगे, थाने का घेराव भी करेंगे, एवं जरूरत पड़ी तो जेल भी भरेंगे। आखिरकार इस मामले में लापरवाही क्यों हो रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इन दुकानों के निर्माण के समय ही लगभग सौ व्यवसाईयों से एक-एक लाख रुपये एडवांस में जमा कराए जा चुके हैं।
धरना प्रदर्शन में ज्ञापन लेते हुए बहरी तहसीलदार ने अवगत कराया की इस संबंध में कलेक्टर से बात कर सारी जानकारी सौंप जा चुकी है। और दुकानों की नीलामी एवं आवंटन की प्रक्रिया एक माह के अंदर पूर्ण कर ली जाएगी। प्रस्तुत है सीधी बहरी से आर. डी.पांडेय की पूरी रिपोर्ट।