विधायक धुर्वे ने मेहंदवानी में आयोजित शिविरों में किया विकासात्मक निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण



जनकल्याण पर्व के तहत गांव-गांव में शिविरों का हुआ आयोजन,
जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
शिविर के माध्यम से हितग्राहियों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ
डिंडौरी : 21 जनवरी, 2025
युवा, किसान, महिला और गरीब वर्ग को केंद्रित कर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन एवं आमजन तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान 11 दिसम्बर 2024 से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार को मेंहदवानी जनपद पंचायत के तहत ग्राम पंचायत सारसडोली, पायली, जरहानैझर, तेंदुडीह, पडरीटोला में शिविरों का आयोजन किया गया। आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में हितग्राही हितलाभ लेने पहुंच रहे है। मेंहदवानी क्लस्टर में आयोजित जनशिविर शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे के मुख्य आथित्य में संपन्न हुए। विधायक श्री ओम प्रकाश धुर्वे ने ग्राम पंचायत सारसडोली में 15वें वित्त एवं विधायक मद के 8 लाख एवं 7 लाख राशि की दो सीसी रोड का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत पायली में 5 लाख रूपए की लागत की सीसी रोड का भूमिपूजन किया। विधायक श्री धुर्वे ने ग्राम पंचायत जरहानैझर में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत कन्हारी में सीसी रोड एवं पडरीटोला में सीसी रोड और 69.42 लागत राशि की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना रोड का भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने सम्बोधन में कहा कि हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए 45 विभागों की 63 विभिन्न सेवाओं को सुलभ रूप से पहुंचाने के लिए क्लस्टर आधारित अभियान चलाये जा रहे हैं। अब तक जिले में 50 हजार से अधिक आवेदन स्वीकार किये जा चुके है। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन आपके द्वार तक आपकी समस्याओं का निराकरण करने पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में किए जा रहे निर्माण कार्यों से ग्राम का विकास किया जा रहा है। कुछ ऐसे लोग भी है, जिन्हें योजना का लाभ किसी कारणवश नहीं मिला पाया है, उन्हें शिविर में निराकृत कर रहे है। चिन्हित समस्याओं को हल करने लक्ष्य बनाकर कार्य कर रहे है। विधायक श्री धुर्वे ने आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, मातृत्व वंदना योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, सम्बल कार्ड, प्रसूति सहायता आदि योजनाओं के सम्बन्ध में ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान विधायक श्री धुर्वे ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। आज आयोजित शिविरों में श्री नितिन गुप्ता,श्री सुदामा वर्मन, श्री बद्री साहू, श्री आनंदराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजित शिविरों में राजस्व, स्वास्थ्य, उर्जा, शिक्षा, कृषि, सहकारिता, कौशल विकास, जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किये गए। शिविरों में पंचायत विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभाग जन जन तक प्रशासन आपके द्वार की संकल्पना को पूरा कर रहे हैं।