अधिकारियों-कर्मचारियों के आईएफएमआईएस प्रोफाइल में समग्र आईडी की प्रविष्टि करनी होगी

0 286

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

अपर कलेक्टर अंशुमन राज ने जानकारी देकर बताया है कि म.प्र. शासन वित्त विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन म.प्र. भोपाल के पत्र दिनांक 14.12.2024 में दिए गये निर्देशानुसार समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी कार्यालय अंतर्गत कार्यरत समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों के आईएफएमआईएस में उनके स्वयं के लॉगिन से समग्र आईडी की प्रविष्टि आगामी दिनांक 28.02.2025 के पूर्व तक पूर्ण कर अद्यतन किया जाना है। प्रथम चरण में नियमित शासकीय सेवकों के लिये समग्र आईडी की प्रविष्टि की कार्यवाही किया जाना है। द्वितीय चरण में मानदेयी/संविदा/दैनिक वेतनभोगी शासकीय सेवकों को भी उपर्युक्त कार्य करना होगा।

उन्होंने बताया कि समस्त शासकीय सेवकों का दायित्व होगा कि वह आईएफएमआईएस के अंतर्गत इम्प्लाॅइ सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी की प्रविष्टि कर जानकारी सत्यापित करें। आईएफएमआईएस में समग्र आईडी की प्रविष्टि करनें के लिए सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि आईएफएमआईएस/आधार एवं समग्र में नाम की एकरूपता हो तथा समग्र आईडी से आधार एवं मोबाईल नं. लिंक हो।

समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के विभागीय भविष्य निधि (डीपीएफ) का बैलेंस आईएफएमआईएस में अद्यतन किये जानें के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश एवं एसओपी जारी किया गया था किन्तु आज दिनांक तक 18 विभिन्न विभागों के कुल 128 डीपीएफ श्रेणी के कर्मचारियों के डीपीएफ बैलेंस अद्यतन नहीं हो सका है। एक्सेल शीट का अवलोकन कर डीडीओ से संबंधित लंबित कर्मचारियों की जानकारी तैयार कर कोषालय सीधी की ओर अविलम्ब वित्तीय वर्षवार उपलब्ध करावें। कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सीधी में सर्वाधिक 35 एवं 07 तहसील कार्यालयों में 56 डीपीएफ श्रेणी के सेवकों के बैलेंस अद्यतन किये जानें के लिए शेष है।

एनपीएस मिसिंग क्रेडिट्स से संबंधित लंबित व्हाउचर 27 डीडीओ के आर और डी में परीक्षण कर पूर्व में अवगत कराये गये प्रक्रिया अनुसार देयक सबमिट कर संबंधित कर्मचारी का प्रान खाते में राशि समायोजन करें। कार्य को प्राथमिकता के आधार पर अविलम्ब पूर्ण करें। इसी प्रकार आईएफएमआईएस अंतर्गत ईएसएस प्रोफाइल में शासकीय सेवकों की ईएसएस प्रोफाइल पूर्ण करें जिसमें पेन नम्बर एवं परिवार के सभी सदस्यों का नाम, परिवार विवरण में एवं नाॅमिनी डिटेल्स में नॉमिनी का विवरण अनिवार्य रूप से इंद्राज करें।

फेल्ड ट्राजेक्शन असफल ई-भुगतान की सूची पूर्व में संबंधित समस्त डीडीओ को उपलब्ध करायी गई थी तथा स्पष्ट निर्देश दिये गये थे कि असफल भुगतान के चालानों का नियमानुसार परीक्षण कर रिफंड के देयक तैयार कर कोषालय की ओर अतिशीघ्र प्रस्तुत करें। किन्तु संबंधित डीडीओ द्वारा आज दिनांक तक उक्त कार्यवाही पूर्ण नहीं किया गया एवं न ही एसओपी अनुसार फेल्ड चालानों की राशियों को 0075-00-101 में अंतरित किया गया।

उन्होंने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उल्लेखित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एवं जिला कोषालय सीधी से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर कार्य पूर्णता का प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति उत्पन्न होनें पर संबंधित डीडीओ/कार्यालय प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment